मुख्य बिंदु
लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। हलकी बूंदाबांदी और शीतलहर के चलते लोग दिन और रात में ठिठुरते नजर आये। बीते गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 17.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हलकी बारिश हुई।
fairly widespread to widespread rainfall/snowfall on 22nd & 23rd January and reduction thereafter. Isolated heavy rainfall/snowfall very likely over above sub-divisions on 22nd & 23rd January.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2022
लगभग पूरे प्रदेश में ठंड और सुबह के समय घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शुष्क मौसम के साथ घने कोहरे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ लगभग 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार 22 से 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने के आसार है। पिछले एक हफ्ते से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर तीन पश्चिमी विक्षोभ का रुख जम्मू एवं कश्मीर की तरफ है।
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में बारिश से और बढ़ सकती है ठंड
v) Strong surface winds (20-30 kmph) very likely over Punjab, Haryana, Chandigarh & Delhi, Rajasthan and west Uttar Pradesh on 21st & 22nd January, 2022.
vi) Fairly widespread to widespread rainfall very likely over northeast India during 23rd-25th January.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2022
पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले तीन दिन का बारिश का मौसम बना रहेगा। इससे पहाड़ी राज्य, जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को हल्दी बूंदाबांदी और शनिवार को तेज हवाओं के साथ हलकी बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक के बाद एक लगातार हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पहाड़ों के ऊपरी हिस्से में बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले हिस्से के साथ मैदानों में घने कोहरे के बीच बारिश भी हो रही है जिससे गलन बढ़ रही है।