राज्य सड़क परिवहन निगम ने लखनऊ से नेपाल की यात्रा के लिए एसी बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इन सेवाओं को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए परमिट मिलने के बाद रोडवेज प्रशासन ने काउंटर साइन के लिए भारतीय दूतावास के माध्यम से नेपाल सरकार को परमिट काउंटर साइन के लिए भेज दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये बस सेवा जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएंगी।
बसें बहराइच, रुपईडिहा होते हुए नेपालगंज जाएंगी
रिपोर्ट के अनुसार, निगम प्रबंधन को परमिट मिल चुका है, जिसके बाद बसों का रूट निर्धारित किया गया है। यह बसें लखनऊ से चलकर बहराइच, रुपईडिहा होते हुए नेपालगंज जाएंगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक यह वातानुकूलित सेवा टू बाई थ्री कैटेगरी की होगी, यानी इसमें दोनों तरफ दो-दो सीटें होंगी।
ढाई वर्ष पहले जनकपुरी के लिए बस सेवा की शुरूआत की गई थी लेकिन महामारी के चलते इन सेवाओं को बंद करना पड़ा था। यात्रियों की सुविधा के लिए अब इस बस सेवा को दुबारा बहाल किया जा रहा है। इन बसों के शुरू होने से उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जो छुट्टियों में नेपाल घूमने की योजना बना रहे हैं।