लखनऊ में फ्लाईओवर-ओवरब्रिज पर सड़क हादसों को रोकने और राहगीरों की सुरक्षा को धयान में रखते हुए ओवरब्रिज और फ्लाईओवर पर लोहे की जालियां, प्लास्टिक शीट लगाई जाएंगी। रात को वाहन चालकों की सुविधा के लिए रेडियम स्ट्रिप, साइन बोर्ड-स्टीकर भी लगाए जाएंगे।
शहर के 7 फ्लाईओवर और ओवरब्रिज पर किये जाएंगे सुरक्षा के उपाय
लोक निर्माण विभाग ने सेतु निगम से कुकरैल, मल्हौर, अमौसी, ग्वारी, मवैया और आरडीएसओ, सहारा ओवरब्रिज पर ऐसे सुरक्षा उपाय किये जाएंगे। सेतु निगम इन सभी फ्लाईओवर-ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव बना रहा है। सेतु निगम परियोजना के प्रबंधक पीके पांडेय ने बताया कि वर्तमान में गोमतीनगर पिकअप, मॉल एवेन्यू, पुरनिया, डालीगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज, चरक, नाका हिंडोला, मिना बेकरी फ्लाईओवर पर ऐसे सुरक्षा उपाय किये गए हैं, लेकिन कई फ्लाईओवर-ओवरब्रिज पर न लोहे के जाल हैं, न प्लास्टिक शीट है। ऐसे में कई बार वाहन चालक ओवरब्रिज से लोग गिर कर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। राहगीरों की सुरक्षा के लिए या उपाए किये जा रहे हैं।
फ्लाईओवर पर लोहे की जाली और प्लास्टकी शीट की घेराबंदी से न सिर्फ पुल की सुंदरता और सुरक्षा बढ़ेगी। फ्लाईओवर के आसपास कई लोग पतंग भी उड़ाते हैं, जिससे वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं, रेलिंग ऊँची कर जाली लगेगी। इसके साथ ही पुलों से वाहन गिरने या आत्महत्या जैसी आशंकाओं पर लगाम लेगगी