लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (Nawab Wajid Ali Shah Zoological Garden) में प्रदेश के पहले प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय का निर्माण शुरू हो गया है। यहां उप संग्रहालय निदेशालय की देखरेख में 2 एकड़ एरिया में 2 मंजिला संग्रहालय बन रहा है। इसका निर्माण अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद राज्य संग्रहालय में चल रही प्राकृतिक विज्ञान गैलरी पूरी तरह संग्रहालय में तब्दील हो जाएगा। करीब 25 करोड़ की लागत से बन रहे इस संग्रहालय में 3 डी सभागार, गैलरी, टच स्क्रीन डिस्प्ले, लैब, स्टोर और सोविनियर शॉप भी होगी।
राज्य संग्रहालय (Lucknow Museum) की प्राकृतिक विज्ञान गैलरी को विस्तार देने के लिए राज्य सरकार ने साल 2017 में अलग संग्रहालय के निर्माण की घोषणा की थी। यह संग्रहालय स्टूडेंट्स, रिसर्च स्कॉलर और प्राकृतिक प्रेमियों के लिए बेहद कारगर साबित होगी। प्राकृतिक विज्ञान गैलरी की प्रभारी और राज्य संग्राहलय की असिस्टेंट डायरेक्टर अलशाज़ फातिमा ने बताया, कि गैलरी में देश का सबसे पुराना रिज़र्व कलेक्शन है। यहां का कलेक्शन नई दिल्ली के राष्ट्रिय संग्राहलय से भी पुराना है।
उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय लखनऊ के निदेशक डॉ. एके सिंह ने कहा कि, अत्याधुनिक प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय साल 2022 तक बन जाएगा। इसके निर्माण के लिए साल 2019 में 5 करोड़ रूपये मिल चुके हैं। यूपीडेस्को (UPDESCO) इसका निर्माण कर रही है।
करीब 148 साल बाद बढ़ रहा संग्रहालय का दायरा
देश के 6 शहरों में है क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय