कानपुर में सौंदर्यीकरण के लिए कबाड़ का इस्तेमाल करते हुए, मोतीझील में चंडीगढ़ के रॉक गार्डन की तर्ज पर पहला स्क्रैप पार्क बनाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार पार्क में जानवरों की कलाकृतियों को बनाकर लगाया जाएगा, जिसके लिए टायर, कांच, लोहे की सामग्री और प्लास्टिक जैसे कबाड़ को प्रयोग किया जाएगा।
कबाड़ के निस्तारण में मिलेगी मदद
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्क्रैप के निस्तारण पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रदूषण को कम करने के साथ कबाड़ के निस्तारण के लिए कारगिल पार्क में एक छोटा सा स्क्रैप पार्क बनाया जा रहा है।
इसमें स्क्रैप से बने हाथी, शेर, चिंपाजी, घोड़ा समेत अन्य जानवरों की कलाकृतियों को रखा जाएगा। स्मार्ट सिटी के प्रभारी और अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि कबाड़ से पार्क बनाने के पीछे उद्देश्य यह है कि लोगों को जागरूक करना है कि कबाड़ का प्रयोग किया जा सकता है।