मुख्य बातें:
- बुधवार को कानपुर का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।
- लगातार तीसरे दिन कानपुर में सर्वाधिक ठंड पड़ी।
- मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कई जगहों पर अगले 72 घंटों में हो सकती है बारिश।
- मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी जिलों के लिए तीन दिन के ‘सीवियर कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की है।
उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी है, विभिन्न जिलों में लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। बुधवार को कानपुर में तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड होने के बाद यह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अगले 72 घंटों में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि पूर्वी व पश्चिमी जिलों के लिए तीन दिन के ‘सीवियर कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की है। में
वायु गुणवत्ता में भी आई गिरावट
प्रदेश में रात के समय कानपुर के बाद इटावा, चुर्क, मुजफ्फरनगर, गाजीपुर, झांसी, मेरठ, और अलीगढ़ में ठंड रही। दोपहर एक बजे तक ज्यादातर जिलों में तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच था। प्रदेश में कई जगहों पर तापमान में गिरावट के साथ वायु की गुणवत्ता में भी गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ समेत अधिकतर जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 220 से 325 के बीच रिकार्ड किया गया।
यूपी में लखनऊ समेत 22 जिलों में हो सकती है बारिश
उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, करीब 45 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, मैनपुरी, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, जिले में बारिश होने की संभावना है