मुख्य बिंदु:
– इंदौर में 17 सितंबर को वैक्सीनेशन महाभियान चला जाएगा।
– 1.62 लाख लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
– इंदौर में 500 केंद्रों पर चलाया जाएगा महाभियान
इंदौर में लोगों के पूर्ण टीकाकरण के लिए 17 सितंबर को वैक्सीनेशन महाभियान चला जाएगा। इसमें 1.62 लाख लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी। शहर में पहला डोज लगवाने वाले लोगों के अपील की गई है कि वह निर्धारित अवधि में दूसरी डोज लगवा लें। आज शहर में 500 केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा।
इंदौर में कुल 28 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई
पिछले दिनों इंदौर ने 100 प्रतिशत आबादी को टीके की पहली डोज लगा कर रिकॉर्ड बनाया। यहां कुल 28 लाख से ज्यादा लोगों को पहला डोज लगाया गया। दूसरी तरफ, इंदौर में अभी तक 11,58,124 लोगों (40.74 फीसदी) लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। अब अन्य 60 प्रतिशत लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाने के लक्ष्य पर ध्यान दिया जा रहा है।
‘वैक्सीनेशन महाभियान’ के तहत 21 जून से चले अभियान में करीब 4 लाख लोगों को पहला डोज लगाया गया था। कोविशील्ड प्राप्त करने वाले इन लोगों को अब 84 दिनों को बाद टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया कि महाभियान 17 सितम्बर को होगा और 1.62 लाख लोगों को दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 12 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को पहला डोज लगाया जा चुका है। इस हफ्ते 3.50 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जिन लोगों के पहले डोज के बाद की अवधि खत्म हो गई है, वे दूसरा डोज अवश्य लगाएं।